Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बच्चों ने लिया बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प 

12/11/2025 3:12:03 PM IST

7429
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : फतेहपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री अनपुर्णा देवी ने नई दिल्ली से बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया था। इसी कड़ी के तहत 100 दिवसीय अभियान के तहत मध्य विद्यालय खिजुरीया मे समाजिक कार्यकर्ता शान्ति गोपाल महतो ने बच्चों को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथग्रहण कराया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी संस्थान बनवासी विकास आश्रम बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण मे लगातार समाजिक हित में काम करते हुए आ रही है। संस्थान का  डायरेक्टर सुरेष शक्ति का उद्देश्य है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या शोषण ना हो सुरक्षित बचपन एवं खुशहाल जीवन हो इस विषय पर बनवासी विकास आश्रम जामताड़ा समाजिक उथ्यान हेतु हमेशा प्रतिबंध है! इसी कड़ी के तहत आज बाल विवाह मुक्त जामताड़ा बनाने हेतु हम सभी संकल्प लेते हैं कि बाल विवाह, बाल श्रम मुक्त जामताड़ा का निर्माण करना हम सभी जिला वासियों का दायित्व है की जामताड़ा जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने मे सभी अपनी शत प्रतिशत ऊर्जा लगाऐ तथा समाजिक चेतना, समाजिक विकास, समाजिक उन्नयन हेतु सभी आगे बढ़ कर बाल विवाह मुक्त जामताड़ा का बना सकते हैं! इस शुभ अवसर पर जय प्रकाश मंडल, मध्य विद्यालय खिजुरीया के प्रधानाध्यापक  कईम अंसारी एवं सहयोगी शिक्षक गण छात्र छात्राओं आदि उपस्थित थे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना