Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पानी उगलता पेड़ वायरल, देखने उमड़ी भीड़,अनोखी घटना से ग्रामीण चकित 

12/11/2025 3:12:03 PM IST

7445
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में पानी उगलता पेड़ का वायरल वीडियो । देखने उमड़ी भीड़, लोगों में कौतूहल । पेड़ में आग लगने के बाद पेड़ से निकलने लगा था पानी । ग्रामीणों में आश्चर्य । पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर प्रखंड के पढ़भाड़ा गांव के मंडल टोला का है जहां  एक अनोखी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। मंगलवार की रात लगाए गए अलाव के पास खड़े एक कहुआ पेड़ से बुधवार सुबह अचानक उस पेड़ से झरने के समान पानी निकलने लगा। जब लोगों ने पेड़ के तने से लगातार पानी बहते देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और पेड़ से बहते पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कई ग्रामीण इसे किसी चमत्कार या अलौकिक संकेत बताते हुए पानी को बोतलों में भरकर ले जाते दिखे। पूरे गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।स्थानीय लोग बताते हैं कि उन्होंने पहली बार किसी पेड़ को इस तरह पानी बहाते देखा है। कुछ ने इसे शुभ संकेत कहा, तो कुछ हैरानी में पड़े हुए हैं कि आखिर पेड़ से अचानक पानी कैसे निकलने लगा। गांव में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है और लोग दूर-दूर से “पानी उगलता पेड़” देखने पहुंच रहे हैं। यह अजीब नजारा अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और हर कोई इसे अपनी तरह से जोडकर कहानी बना रहा है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना