Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 डैम बना सैलानियों की पहली पसंद,प्राकृतिक वादियों की खूबसूरती और वोटिंग का पर्यटक उठा रहे लुत्फ

12/12/2025 1:39:53 PM IST

7441
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में सटे चांडिल डैम इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मनमोहक वादियों, शांत वातावरण और साइबेरियन पक्षियों की चहचहाहट से घिरे इस पर्यटन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। परिवारों और युवाओं के लिए यहां वोटिंग का रोमांच विशेष आकर्षण का केंद्र हैं । हालांकि साल भर सैलानी चांडिल डैम का दीदार करने आते रहते हैं, लेकिन क्रिसमस से लेकर नए साल तक यहां पर्यटकों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। झारखंड के अलावा बंगाल, बिहार और ओडिशा से आने वाले पर्यटक पिकनिक व छुट्टियां बिताने के लिए चांडिल डैम को अपनी पहली प्राथमिकता देते हैं। पर्यटकों का कहना है कि यहां आकर नई ऊर्जा का एहसास होता है। प्राकृतिक सुंदरता, झील का विस्तृत नज़ारा और बोटिंग के दौरान मिलने वाला रोमांच उन्हें इस जगह को बार-बार चुनने के लिए प्रेरित करता है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 
 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना