Date: 04/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चार महिलाओं से शादी कर 44 लाख की ठगी करने वाला दूल्हा
12/12/2025 1:39:53 PM IST
7451
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से लुटेरे दूल्हे बिरेन कुमार सोलंकी को गिरफ्तार किया है. आरोपी दूल्हा बिरेन 55 साल का है. बिरेन पर आरोप है कि उसने खुद को कुंवारा बताकर चार महिलाओं से शादी की. फिर उनसे लाखों रुपए और जेवर ठगे. हैरानी की बात यह है कि बिरेन के तीन बड़े बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ा 35 साल का है, फिर भी वह खुद को अविवाहित बताकर अब तक चार शादियां कर चुका है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दुर्ग की एक महिला टीचर ने पुलिस से शिकायत की. पीड़िता का कहना था कि वो और बिरेन चार साल तक रिलेशनशिप में रहे. 2023 में उनकी शादी हुई. शादी के समय बिरेन गुजरात से अकेला आया और बारात न लाने के लिए ट्रेन टिकट न मिलने का बहाना बनाया।
शादी के बाद आरोपी ने महिला टीचर को लगातार भ्रमित किया. इसी बीच उसने उनसे 32 लाख रुपए और 12 लाख के जेवर ऐंठ लिए. शिक्षिका के आरोपों की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि बिरेन पहले भी कई महिलाओं से शादी कर चुका है. इसके बाद आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन देकर फंसाई तीसरी पत्नी
बताया जा रहा है कि साल 2019 में बिरेन ने शादी के लिए एक ऑनलाइन मैट्रिमोनियल विज्ञापन दिया था. इसी विज्ञापन के जरिए दुर्ग की शिक्षिका उससे जुड़ीं. आरोपी ने खुद को अविवाहित और एक प्राइवेट कंपनी में उच्च पदाधिकारी बताया. कुछ मुलाकातों के बाद दोनों ने एक साल में शादी करने का फैसला किया.
शिक्षिका जब दुर्ग लौटीं, तो बिरेन ने कहा कि शादी से पहले वे लिव-इन में रहेंगे. शिक्षिका मान गईं और 2020 से 2023 तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे. इसी समय आरोपी ने बड़े आराम से अपनी असली शादियों और परिवार को छुपाए रखा।
होटल में हुई शादी, फिर बढ़ी ठगी
इसके बाद 3 मई 2023 को दुर्ग के एक होटल में दोनों की शादी हुई. शादी के बाद जब शिक्षिका गुजरात गईं, तो बिरेन ने न तो उन्हें अपने पैतृक घर ले गया और न ही किसी रिश्तेदार से मिलवाया. बाद में पता चला कि जिस गांव का वह नाम बताता था, वहां उसका कोई परिवार ही नहीं है.
शादी के बाद वह एक अलग घर में शिक्षिका को ले गया और कुछ दिन बाद उन्हें वापस दुर्ग भेज दिया. इसी दौरान वह घर खरीदने, EMI, किस्त, गोल्ड लोन जैसी बातों का बहाना बनाकर लाखों रुपए हड़पता रहा।
एक महीने बाद रचाई चौथी शादी
पीड़ित महिला टीचर से तीसरी शादी करने के सिर्फ एक महीने बाद, जून 2023 में बिरेन ने गुजरात की एक सरकारी डॉक्टर से चौथी शादी कर ली. जब यह बात सामने आई तो शिक्षिका को उसकी पहली दो शादियों और तीन बच्चों का भी पता चला. बच्चों की उम्र लगभग 35 वर्ष, 27 वर्ष, एवं 25 वर्ष है.
पीड़िता की मानें तो आरोपी का केवल एक ही पत्नी के साथ तलाक हुआ था. शिक्षिका ने बताया कि जब भी वो पैसों की बात करती थी तो वो हमेशा गाली-गलौच करते हुए कहता है कि हमारा तुम्हारा कोई संबंध नहीं है. साथ ही कहता था कि घर और जेवर बेच दिया है. आरोपी का असली नाम दिलीप सिंह झाला भी बताया गया है. उसका आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी अलग-अलग नामों से बने मिले. मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी