Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शादी में आए व्यक्ति का रहस्यमयी मौत, नदी किनारे मिला शव
 

12/12/2025 4:11:54 PM IST

7439
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad : पिछले चार दिसंबर को शादी में भाग लेने के लिए घर से निकला अधैड का शव नदी किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है मृतक के परिवार भी पहुंच चुके हैं आपको बताते चलें कि यह घटना घोसी थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव के समीप का है ।बताया जाता है कि नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के बरहम स्थान निवासी विजय प्रसाद उम्र 55 वर्ष 4 तारीख को शादी समारोह में शामिल होने के लिए घोसी थाना क्षेत्र के गंगापुर गोडसर निवासी सुनील प्रसाद ही आए थे खाना खाने के बाद वहां से रात्रि को ही अपने घर जाने के लिए निकल गए सुनील प्रसाद ने बताया कि विजय प्रसाद मेरे मामा थे मेरी बच्ची की शादी थी जिसमें शामिल होने के लिए वह आए थे लेकिन शादी समारोह समाप्त होने के बाद रात को ही मेरे कहां से अपने घर जाने के लिए निकल गए सुबह तक घर नहीं पहुंचे तभी हम लोग काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं अता-पता नहीं चल सका 5 तारीख को घोषी थाना में सनहा दर्ज कराया गया उसके बाद हम लोग एवं पुलिस द्वारा खोजबीन किया जा रहा था। लेकिन कहीं भी कोई अता-पता नहीं चल सका शुक्रवार को सुबह जब गांव के कुछ लोग फल्गु नदी के किनारे गए तो देखा कि पानी में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है इस बात की सूचना मृतक व्यक्ति के परिवार को दिया गया परिवार द्वारा घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी पहचान किया गया इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के भांजा ने बताया कि मृतक व्यक्ति को अपने बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी में गुस्से में आकर लगता है कि नदी में कूद गए जिसके कारण उनकी मौत हो गई है इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट 
 
 
 
 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना