Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

टेंपो चालक ने यात्री से लूटा मोबाइल और नगद, पुलिस ने दबोचा 

12/13/2025 5:09:24 PM IST

7431
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में विगत 11 दिसंबर को मानगो क्षेत्र निवासी नन्दलाल के साथ ऑटो चालक और एक अन्य साथी ने मिलकर मोबाइल और नगद लूट की घटना को अंजाम दिया था, मामले का खुलासा करते हुए जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने कहा की नन्दलाल टाटानगर स्टेशन से वापस ऑटो में बैठकर अपने मानगो घर जा रहे थे, इसी दौरान बिस्टुपुर मोतीलाल नेहरू स्कुल के समीप खाली स्थान पर ऑटो रोककर नन्दलाल को चाकू का भय दिखाकर उनका मोबाइल और 500 रूपए नगद की लूट कर ली, पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर छापेमारी कर घटना में संलिप्त शेख सुलेमान एवं सरफराज अंसारी को गिरफ्तार किया, इनके पास से पुलिस ने लुटे गये मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त किया हैँ, पुलिस ने दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैँ।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना