Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राजबाड़ी दुर्गा मंदिर में हुई बैठक, बढ़ते चोरी पर अंकुश लगाने की हुई चर्चा 

12/13/2025 6:27:43 PM IST

7438
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara: डुमरा के विभिन्न दुकानों पर हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सतर्कता को लेकर शनिवार शाम को डुमरा राजबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में बाघमारा थाना प्रभारी के साथ दुकानदारों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डुमरा दक्षिण मुखिया जीवन लाला महतो ने किया. बैठक के दौरान थाना प्रभारी अजीत कुमार ने व्यवसाय लोगो से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा की. व्यवसायिक संघ निर्भीक होकर अपना व्यवसाय करें. पुलिस आपके सुरक्षा के लिए ख़डी है. किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है. पुलिस के तरफ से सभी मुख्य मार्गो में गश्त की जाती है. अपराध की वारदात को रोकने के लिए सभी लोगों को सजग रहना होगा. सभी दुकानदार मिलकर आपसी सहयोग से रात में निगरानी करने के लिए पहरेदार का नियुक्ति करें. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आती है तो पुलिस को सूचना जरूर दे. पुलिस आपके सम्पर्क में रहकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाएंगी.अपने - अपने दुकानों एवं प्रीतिष्ठान में कैमरा अवश्य लगाये.इससे अपराध रोकने एवं खुलासा करने में पुलिस को सहयता मिलती है. बैठक के दौरान व्यवसायिक संघ के द्वारा सर्वसमिति से डुमरा बाजार समिति का गठन किया गया. बैठक में सभी दुकानदार मौजूद थे। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना