Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखण्ड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

12/14/2025 1:42:35 PM IST

7432
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी। वहीं उपायुक्त समेत तमाम पदाधिकारीयों ने आज करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरिक्षण किया,और पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया। हम आपको बता दे की राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी। वे दो कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके बाद वे आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 15वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं उपायुक्त ने कहा की 29 दिसंबर को महामहिम राष्ट्पति का कार्यक्रम होना हैं उसको लेकर आज हमलोगो ने करंडीह दिशोम जाहेर परिसर का निरिक्षण किया और कमिटी के लोगो से भी मिलें और बैठक कर कई जानकारी ली। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना