Date: 04/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
CGL परीक्षा में सफल बच्चों को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने किया सम्मानित
12/14/2025 6:51:36 PM IST
7437
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Deoghar: अम्बेडकर पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा सीजीएल परीक्षा में सफल बच्चों को बेहतर और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ संविधान की किताब देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि मीठे फल भी उन्हीं पेड़ों पर लगते हैं, जो आँधी, तुफान, बारिश और कड़ी धूप में भी झुक कर खड़े होते हैं, आकाश की और देखते हुए और तन के खड़े पेड़, तो हल्की से वायु के झोके से भी टूट जाते हैं। मनुष्य भी कुछ इसी प्रवृत्ति का प्राणी है, जिसने जीवन के विषम परिस्थितियों को हँसकर झेल लिया सफलता उसी के पैरों में आ गिरती है, अन्यथा परिस्थिति अस्वीकार करने और उससे घबरा कर हौसला त्याग देने वाले लोग अक्सर टूट जाया करते हैं। अपने हौसलों को उंची उड़ान देते हुए आप सभी ने इसे चरितार्थ किया है। वही उपायुक्त ने कहा कि सीजीएल और अन्य विभिन्न सरकारी प्रतियोगिता जैसी कठिन परीक्षा में आप सभी ने सफलता प्राप्त कर देवघर का मान बढ़ाया है। आज आप सभी ने उस पद को प्राप्त किया है जो खुद सम्मान के लायक है। ऐसे में आप सभी ने अपने माता-पिता के साथ जिले का मान बढ़ाया है। आज आप सभी लाखों छात्रों के मार्गदर्शक व प्रेरणास्त्रोत के माध्यम है। ऐसे में मुस्कुराते हुए अपने कार्य पथ पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश और समाज को आगे बढ़ाने की जवाबदेही और जिम्मेवारी आपके उपर होगी। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि पुस्तकालय के बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में जहां भी रहें, जिस कर्तव्य में रहें समाज के लिए मददगार बनें। लेकिन एक बात का हमेशा स्मरण रखें कि माता-पिता का हमेशा ख्याल रखें, जिस तरह उन्होंने बच्चे में आपका ख्याल किया आप भी बुढ़ापे में उनका ख्याल रखें। साथ ही उपायुक्त ने आदर्श विद्यार्थी के रूप में व्यक्तित्व का विकास, कम्युनिकेशन स्कील और स्पोर्ट्स के प्रति झुकाव के साथ सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल और नुकसान से बच्चों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने समय का सदुपयोग अपने जीवन में सुनिश्चित करें और कभी किसी से अपनी तुलना नहीं करें। इस दौरान उपरोक्त के अलावे अम्बेडकर पुस्तकालय के अधिकारी एव बड़ी संख्या में अम्बेडकर पुस्कालय के छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी