Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दलदल में फंसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई

12/14/2025 6:54:04 PM IST

7446
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना के चातरमा गांव की जंगल-तराई में रविवार को दलदल में फंसे एक जंगली हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हाथी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ था और अत्यधिक भूख व कमजोरी से जूझ रहा था। इसी कमजोरी के कारण वह पास के धान के खेत की कीचड़ में गिर गया और दलदल में बुरी तरह फंस गया। वह बहुत कोशिशों के बावजूद खुद को बाहर नहीं निकाल सका और तड़पता रहा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जब हाथी को इस दयनीय अवस्था में देखा, तो उन्होंने तुरंत चांडिल वन क्षेत्र के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। हाथी को दलदल से निकालने के लिए जेसीबी सहित अन्य संसाधनों का उपयोग किया गया। वन विभाग, पशु चिकित्सकों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास के बावजूद हाथी की हालत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः उसकी मौत हो गई। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना