Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा कार्यालय पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नोक झोंक
12/18/2025 4:57:44 PM IST
7421
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर में साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया गया। कांग्रेसियों ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। जवाब में भाजपाई भी नारेबाजी करने लगे। दोनों तरफ के लोग आमने-सामने आ गए थे। जमकर नारेबाजी हुई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बीच में बैरीकेडिंग थी। पुलिस दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश में जुटी थी। यहां टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। लेकिन, बाद में किसी तरह हालात को संभाला गया और कुछ बड़े समझदार नेताओं ने बीच बचाव कर दोनों पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग किया।गौरतलब है कि कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया था। भाजपाइयों ने भी इसका जवाब देने का फैसला किया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने हजारों कार्यकर्ता के साथ जिला कार्यालय पर लाठी-डंडों से लैस होकर जुटे थे। जिला प्रशासन ने भी टकराव की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया था। बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेसी पहुंचे तो बैरीकेडिंग के उस पार से वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाने लगे। भाजपाई भी बैरिकेडिंग के इस पार जुट गए और कांग्रेसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी खूब नारेबाजी की। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ जाते। लेकिन, जिला प्रशासन और कांग्रेसी और भाजपा के बड़े बुजुर्ग नेताओं ने किसी तरह माहौल को संभाला। इधर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परबिंदर सिंह का कहना है कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपाइयों ने उनके नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पीछे ईडी लगा रखी थी। फर्जी केस दर्ज कराया। दोनों नेताओं को परेशान करने की कोशिश की। मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया। लेकिन कोर्ट ने कह दिया है कि इस केस में कोई तथ्य नहीं था। यह केस चलने लायक नहीं है। इसी को लेकर वह लोग भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने आए थे। लेकिन, यहां भाजपा के लोगों ने गुंडे बुला रखे थे। भाजपाई भी लाठी डंडे से लैस थे। कांग्रेस के झंडे फाड़े गए और कांग्रेसियों को बुरा भला कहा गया। धक्का मुक्की की कोशिश भी हुई। वही भाजपा नेताओ ने कहा की हमलोग को सूचना मिला की कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा कार्यालय के बाहर पर्दशन करने आ रहें लेकिन हमलोग भी लाठी डंडे लेकर तैयार थें।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस