Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जदयू ने की बड़ी बैठक, पार्टी में जुड़ेंगे नए लोग
12/22/2025 2:39:01 PM IST
7420
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger:
मुंगेर मे जमालपुरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बहुत जल्द शिकायत-समाधान केंद्र की स्थापना की जाएगी। जहां शहर एवं क्षेत्र की जनता अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेगी और चंद घंटों के भीतर उसके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। यह घोषणा जदयू के जिलाध्यक्ष सह जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने की। जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के रॉयल पैलेस परिसर में आयोजित जदयू कार्यकर्ताओं के सक्रिय सदस्यता समारोह का। विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जनता की समस्याओं से भली-भांति वाकिफ हैं। पूर्व में भी एक-एक समस्या का समाधान किया गया है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत कड़ी के रूप में जदयू कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएंगे। विधायक ने यह भी कहा कि सूबे में युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य तय किया गया है। जमालपुर रेल कारखाना सहित क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। नए साल से विकास का रथ और तेज गति से आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में मौजूद जदयू के प्रदेश महासचिव सौरव निधि ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के बिना न तो पार्टी मजबूत हो सकती है और न ही जनता की समस्याओं का समाधान संभव है। इसी उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में 36 जदयू कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया गया है,जो प्रत्येक 25-25 नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस