Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर निगम के खिलाफ रागनी सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, कल से होगा ....
12/25/2025 11:53:12 AM IST
7425
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad:
नगर निगम के उदासीन और तानाशाही रवैये के खिलाफ अब झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागनी सिंह भी खुलकर मैदान में उतर आई हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि शुक्रवार से धनबाद नगर निगम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। यह धरना नगर निगम के सफाई कर्मियों की लंबित मांगों और उनके अधिकारों के समर्थन में किया जाएगा। गौरतलब है कि धनबाद नगर निगम के सफाई कर्मी पिछले चार दिनों से बस स्टैंड परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन, मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा उपकरण और अन्य वैधानिक अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। बार-बार मांग रखने के बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक रागनी सिंह ने सफाई कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया और नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बात-चीत में उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को स्वयं धरना स्थल पर पहुंचकर सफाई कर्मियों से बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन तानाशाही रवैये के कारण नगर आयुक्त का वहां न पहुंचना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मियों का हक लगातार मारा जा रहा है और जो सुविधाएं उन्हें मिलनी चाहिए, वह भी नहीं दी जा रही हैं। रागनी सिंह ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की रीढ़ है। उनके बिना शहर की स्वच्छता और व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके बावजूद उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सफाई कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और नगर निगम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद नगर निगम प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना यह होगा कि नगर आयुक्त और निगम प्रशासन सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर क्या रुख अपनाते हैं और क्या बातचीत के जरिए इस गतिरोध को खत्म किया जा सकेगा या आंदोलन और तेज होगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस