Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा: मांझी का कड़ा हमला, कहा बंगाल सरकार है फेल
12/26/2025 3:35:55 PM IST
7420
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ती हिंसा को लेकर तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी देश में हिंसा होने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उस देश की सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है। यदि बांग्लादेश में हिंदू असुरक्षित हैं, तो यह सीधे तौर पर वहां के शासन की विफलता है। मांझी ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक समाज आपसी भाईचारे के साथ रह रहा है और यही लोकतंत्र की असली ताकत है। ठीक इसी तरह बांग्लादेश में भी वहां की अवाम को आगे आकर हिंदू समुदाय की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि हिंसा पर चुप्पी साधना भी अपराध के बराबर है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया था और बांग्लादेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि यह कोई आंतरिक मामला नहीं रह जाता, जब किसी देश में एक समुदाय को चुन-चुनकर निशाना बनाया जाए। मांझी ने बांग्लादेश सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वहां अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। “हिंदुओं पर हमले अगर लगातार हो रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बना हुआ है, तो इसका मतलब साफ है कि शासन व्यवस्था कमजोर पड़ चुकी है,” उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वह इस मुद्दे पर आंख मूंदकर न बैठे और बांग्लादेश सरकार पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव बनाए। मांझी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि धर्म के आधार पर हिंसा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और इसका कड़ा विरोध जरूरी है।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस