Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
समाजसेवी स्व.विनोद सिंह की मनाई गई 15वीं पुण्यतिथि,गरीब व दलित लोगों के बीच बांटे कंबल
12/26/2025 5:19:06 PM IST
7426
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गयाजी:
गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग के केंदुई गांव में प्रसिद्ध मुखिया स्व. विनोद सिंह की 15वीं पुण्यतिथि उनके आवास पर मनाई गई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डीएसपी धर्मेंद्र भारती, रोटेरियन अशोक सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, पप्पू सिंह, निर्भय सिंह, मुखिया राजेश सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इस दौरान गरीब व दलित लोगों के बीच हजारों कंबल का वितरण किया गया. गौरतलब है की अपने कार्यकाल में विनोद सिंह रोटरी के अध्यक्ष रहे थे, वर्तमान समय में उनके पुत्र संतोष सिंह भी रोटरी के अध्यक्ष है. इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि विनोद सिंह एक सामाजिक व्यक्ति थे, समाज के सभी वर्ग के लोगों की हमेशा मदद किया करते थे. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई कार्य किए थे. वे हमेशा गरीबों की मदद किया करते थे. यही वजह है कि प्रतिवर्ष हमलोग उन्हें याद करते हैं और उनके प्रति श्रद्धा-सुमन व्यक्त करते हैं.
वहीं स्व. मुखिया विनोद सिंह के पुत्र राजेश सिंह ने कहा कि इस बार 15वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है, इसे लेकर 5 हज़ार गरीबों के बीच कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है. आज पहले दिन लगभग 2 हजार कंबल का वितरण किया गया है. लगभग 10 दिनों तक यह कंबल वितरण का कार्य चलेगा. उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी जब स्वयं मुखिया थे, तो वे भी गरीबों के बीच कंबल व खाद्य सामग्री आदि का वितरण करते थे. उनकी परंपरा को हमलोग लगातार विगत कई सालों से निर्वहन कर रहे हैं.
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस