Date: 30/12/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

केंदुआडीह गैस रिसाव मामला  : गैस लगने से एक की मौत,पूर्व विधायक संजीव सिंह पहुँचे अस्पताल
 

12/30/2025 12:38:53 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद : केंदुआडीह गैस रिसाव के कारण देर रात एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेंद्र सिंह जनता श्रमिक संघ के जुझारू नेता थे।  
जानकारी के अनुसार केंदुआडीह नयु धोड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह की सोमवार की रात अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल पहुँचे। जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना में दुख जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की वही उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता करने की बात कही ।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क