Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" श्रमदान के तहत विधायक राज सिंह ने लगाया झाड़ू

9/25/2025 1:26:57 PM IST

7565
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Dhanbad : नगर निगम धनबाद की ओर से आज धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी गेट पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" श्रमदान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।
 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविराज शर्मा, यातायात डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, धनबाद विधायक राज सिंह और रेलवे अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा नगर निगम कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के साउथ गेट क्षेत्र की पूरी सफाई की गई। उन्होंने बताया कि आगे भी इस क्षेत्र की सफाई नियमित रूप से हो, इसके लिए रेलवे से सहयोग की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर साफ-सफाई बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं, विधायक राज सिंह ने खुद झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का हिस्सा है और हर नागरिक को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। विधायक ने स्टेशन क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र रेलवे के अधीन आता है, इसलिए रेलवे प्रशासन को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........