Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जयपाल सिंह मुंडा के मार्ग दर्शन पर सभी चले तभी क्षेत्र का होगा विकास - राजा पिटर

1/3/2026 4:54:13 PM IST

7425
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला: -- ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी -मिलन चौक मुख्य सड़क किनारे बासाहातु गांव में जयपाल सिंह मुंडा समिति बासाहातु के तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा का मूर्ती का अनावरण झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल सिंह पातर उर्फ राजा पिटर ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर राम गोपाल मुंडा, प्रिंसिपल डॉ 0प्रल्हाद महतो, आंदोलन कारी अशोक उरांव, कविन्द्र नाथ सिंह मुण्डा, शिक्षक रवि सिंह सरदार,राजेन सिंह मुण्डा, सीता राम सिंह मुण्डा, विनोद सिंह मुण्डा, श्यामल चांद सिंह मुण्डा, विनोद मुंडा, ललित मुंडा , अमित मुंडा , कार्तिक सिंह मुण्डा,  ग्राम प्रधान काशीनाथ सिंह मुण्डा,मनोहर सिंह मुण्डा आदि ने जयपाल सिंह मुंडा के मूर्ती पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व  मंत्री गोपाल सिंह पातर उर्फ राजा पिटर ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने सबसे पहले झारखण्ड अलग राज्य लिए आवाज उठाया था। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अलग हुआ लेकिन झारखंड में नेता मालामाल हो गया और कार्यकर्ताओं को  फुटी कड़ी भी नहीं मिला।  उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए जो भी आंदोलन किया था उसका पत्नी,बेटा,बेटी मजदूरी करने रांची, जमशेदपुर, गम्हरिया, एवं अन्य राज्यों में अभी भी जा रहे है। झारखंड के कोई भी विधायक एवं सांसद या मंत्री झारखंड के आदिवासी, मुलवासी के लिए नहीं सोचते है। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा के मार्ग दर्शन पर सब कोई चलये तभी जाकर क्षेत्र का विकास होगा। इस अवसर पर छात्र -छात्राओं को सामान्य ज्ञान का किताब वितरण किया।
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट