Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखण्ड में पेसा नियमावली लागू, जामताड़ा में जश्न का माहौल
1/3/2026 4:54:13 PM IST
7427
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: झारखण्ड में लंबे समय से पेसा कानून की नियमावली लागू करने की उठ रही मांग पर अब विराम लग गया है। राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग ने 2 जनवरी को पेसा नियमावली से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पेसा कानून झारखण्ड में औपचारिक रूप से लागू हो गया है।
जारी अधिसूचना में पेसा नियमावली के प्रावधानों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। साथ ही ग्राम सभा को अधिक सशक्त और उसके कामकाज को आसान बनाने की दिशा में विशेष पहल की गई है। पेसा नियमावली के लागू होने से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में ग्राम सभा की भूमिका और अधिकार और मजबूत होंगे।
पेसा एक्ट की अधिसूचना जारी होने के बाद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी खुशी के इजहार के तौर पर आज जामताड़ा स्थित जेएमएम जिला कार्यालय से एक भव्य रैली निकाली गई। रैली ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया, जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक लोग भी शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान नगर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा, शिद्धु कानू की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के समर्थन में नारे लगाए और पेसा कानून लागू होने को जनहित में लिया गया बड़ा निर्णय बताया। रैली की अध्यक्षता जेएमएम जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मुर्मू ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेसा नियमावली का लागू होना झारखण्ड के आदिवासी समाज के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इससे ग्राम सभा को वास्तविक अधिकार मिलेंगे और स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय लोगों का नियंत्रण सुनिश्चित होगा। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस