Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

यूसिल के खिलाफ JKMU ने किया प्रदर्शन, कर दी बड़ी मांग 

1/6/2026 1:43:20 PM IST

7420
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : यूसिल में मजदूरों के हक और अधिकार को लेकर झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर यूसिल के खिलाफ आज  जादूगोड़ा मोड चौक पर जोर दार प्रदर्शन किया। यूसिल में मजदूरों के हक-अधिकार की लेकर आंदोलन करने वाली एक मात्र श्रमिक संगठन झारखंड क्रांतिकारी मजदुर यूनियन के कोल्हान समिति की ओर से  आज  जादूगोड़ा मोड चौक स्थित वीर शहीद सिदु कान्हू की प्रतिमा के समक्ष  यूसिल प्रबंधन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया । प्रदर्शन की अगुवाई झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव कॉम डी सी गोहाई ने किया।इस मौके पर झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव कॉम डी.सी गोहाई ने कहा कि  यूसिल प्रबंधन वर्षों से कार्यरत स्थाई एवं ठेकामज़दूरों को न केवल हक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है बल्कि कतिपय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर मजदुरों का शोषण कर रही हैं।जिसका उनकी यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा व आने वाले दिनों में मजदुरों को संगठित एवं जागरूकता फैला कर प्रबंधन के विरुद्ध जोरदार संघर्ष करने की घोषणा की। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट