Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता और नेता, कहा...
1/6/2026 1:43:20 PM IST
7423
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर :
नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे झारखंड में सियासत तेज हो गई है. नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और ईवीएम के जरिए मतदान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में आंदोलन कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो नगर निगम कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना- प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. धरना स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता जुटे, जहां राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव को टाल रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है. भाजपा नेता अभय सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव समय पर कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है. चुनाव टालना संविधान और लोकतंत्र दोनों का अपमान है. उन्होंने कहा कि ईवीएम से मतदान और मतगणना की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होती है, इसके बावजूद सरकार चुनाव कराने से बच रही है क्योंकि उसे जनता के जनादेश का डर है. अभय सिंह ने कहा कि बिना चुनी हुई नगर निकाय के विकास संभव नहीं है. जनप्रतिनिधियों के अभाव में विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं और गांव से लेकर शहर तक जनता परेशान है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे बैठी है.भाजपा नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की, तो इस आंदोलन को पूरे झारखंड में और तेज किया जाएगा.
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस