Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जदयू में बढ़ी अंदरूनी कलह, प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा, संगठन सोच में...
1/7/2026 6:17:40 PM IST
7425
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में गया जिले से बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। पार्टी के जदयू प्रदेश सचिव डॉ चंदन कुमार यादव ने अपने पद के साथ-साथ जदयू की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से पार्टी के अंदर गहरी असंतोष और संगठनात्मक दरार खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश सचिव ने अपने त्यागपत्र में पार्टी संगठन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि जदयू में अब संगठनात्मक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है और वर्षों से पार्टी को सींचने वाले समर्पित नीतीशवादी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनके अनुसार, पार्टी में कुछ मुट्ठी भर स्वयंभू नेता अपने करीबी लोगों को संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर स्थापित कर रहे हैं, जिससे जमीनी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 20 से 25 वर्षों से छात्र जीवन के समय से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। उस दौर में भी उन्होंने पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जब गया जिले में राजद के बाहुबली नेताओं का दबदबा था और कार्यकर्ता खुलकर राजनीति करने से डरते थे। उन्होंने अपने जान-माल की परवाह किए बिना पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया। प्रदेश सचिव ने यह भी आरोप लगाया कि आज पार्टी की स्थिति यह हो गई है कि पार्टी मुख्यालय में बैठे कुछ तथाकथित मठाधीशों की परिक्रमा किए बिना न तो संगठनात्मक दायित्व मिलता है और न ही मुख्यमंत्री से मुलाकात संभव है। ऐसे में नीतीशवादी विचारधारा के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं बचा है। इस्तीफे के संबंध में उन्होंने कहा कि यह त्याग किसी व्यक्तिगत नाराजगी के कारण नहीं बल्कि पार्टी और नेता के हित में किया गया है, ताकि उनके पद पर ऐसे लोगों को मौका दिया जा सके जो नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हों। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना राजनीतिक आदर्श बताते हुए कहा कि वे हमेशा उनके शुभचिंतक रहेंगे। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का गहरा दुख रहेगा कि वे अपने जैसे लाखों पुराने और समर्पित नीतीशवादी कार्यकर्ताओं को उनका हक नहीं दिला सके। पार्टी नेतृत्व से उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की अपील की है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस