Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया तेज, कल इनके नाम का होगा ऐलान
1/8/2026 6:23:04 PM IST
7423
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत गुरुवार को पूरी चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी, जबकि शुक्रवार को नए जिलाध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री राज पालीवाल सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। नेताओं की मौजूदगी से यह स्पष्ट संकेत मिला कि पार्टी इस संगठनात्मक चुनाव को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ संपन्न कराने के मूड में है। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी सह चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को धनबाद भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से पूरा किया जा रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने यह भी जानकारी दी कि जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नेताओं ने अपना नामांकन (नॉमिनेशन) दाखिल किया है। सभी आवेदनों पर संगठन स्तर पर विचार किया जा रहा है और पार्टी नेतृत्व योग्य, अनुभवी एवं संगठन को मजबूती देने वाले चेहरे को जिम्मेदारी सौंपेगा। भाजपा सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आगामी निकाय चुनाव और अन्य राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए यह पद संगठन के लिए काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी का फोकस ऐसे नेतृत्व पर है जो कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मजबूती के साथ संगठन को आगे बढ़ा सके। अब सभी की निगाहें शुक्रवार पर टिकी हैं, जब धनबाद भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिलने वाला है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस