Date: 17/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद की दो छात्राओं का अनोखा प्रयोग ; छात्राओं ने बनाया बायोसिग्नल पेंट, अब दीवार बताएगी आपकी हवा कितनी जहरीली---
1/15/2026 5:28:20 PM IST
7512
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- हम जिस हवा में सांस लेते हैं, वह कितनी स्वच्छ है, इसकी जानकारी आम लोगों को नहीं होती। जबकि प्रदूषित हवा शरीर में प्रवेश कर कई गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि जिस वातावरण में हम रह रहे हैं, वहां की आबोहवा कितनी सुरक्षित है। अब इसके लिए न तो महंगी मशीनें लगाने की जरूरत है और न ही किसी तकनीकी विशेषज्ञता की। कोयलांचल की दो बाल वैज्ञानिकों ने ऐसा पेंट तैयार किया है, जो हवा में मौजूद प्रदूषण की जानकारी रंग बदलकर देगा। डिगवाडीह स्थित डीनोबिली स्कूल की छठी कक्षा की छात्राएं स्वरा एस राव और आव्या साहू ने इस अनोखे प्रयोग को सफलतापूर्वक तैयार किया है। उन्होंने इसे “बायोसिग्नल पेंट” नाम दिया है। यह पेंट दीवार पर लगाए जाने के बाद आसपास की हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों के बढ़ने या घटने का संकेत देता है। सामान्य स्थिति में यह पेंट बैंगनी रंग का रहता है। लेकिन जैसे ही हवा में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है, पेंट का रंग बदलकर हरा हो जाता है। वहीं प्रदूषण कम होने पर यह फिर से अपने मूल बैंगनी रंग में लौट आता है। इस तरह बिना किसी उपकरण के लोग अपने आसपास के वायु प्रदूषण की स्थिति जान सकते हैं। छात्रा स्वरा एस राव ने बताया कि यह पेंट रेड कैबेज के जूस और जिलेटिन पाउडर से बनाया गया है। रेड कैबेज में पाया जाने वाला एंथोसायनिन नामक रसायन पीएच सेंसिटिव होता है, जो गैसों के प्रभाव से रंग बदलता है। स्वरा के अनुसार, माइनिंग क्षेत्र में कोयले की कटाई के दौरान अत्यधिक धूल और प्रदूषण से सांस लेने में परेशानी हो रही थी, तभी उन्हें इस प्रयोग का विचार आया। वहीं छात्रा आव्या साहू ने बताया कि बायोसिग्नल पेंट पूरी तरह इको-फ्रेंडली है और इसे बनाना भी आसान है। रेड कैबेज को उबालकर उसका जूस निकाला जाता है, उसमें जिलेटिन मिलाकर पेंट तैयार किया जाता है। डीनोबिली स्कूल के प्राचार्य फादर सुशील सुमन ने इस उपलब्धि को स्कूल और समाज के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि यह पेंट लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक करेगा और बचाव के उपाय अपनाने में मदद करेगा। स्वरा के पिता डॉ. संतोष राव और आव्या की माता आरती साहू, दोनों सिंफर में वैज्ञानिक हैं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR से छात्र आंदोलन और भू-धंसान तक मुद्दों पर सरकार को घेरा
#
मेरा बेटा देशभक्त था, मुझे पैसे-नौकरी का लालच नहीं” — भरत तिवारी की मां ने सरकार से मांगा न्याय
#
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा झरिया, विधायक रागिनी सिंह ने किया झंडोत्तोलन
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड, लंबित कांड 4100 से घटकर 1740
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल डाल कर एक ब्यक्ति ने खुद को लगाई आग, लोगो ने बचाई जान
#
प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बुलडोजर, वसूला जुर्माना
#
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
#
परीक्षा केंद्रों पर बिजली-पानी संकट मामले पर परीक्षा नियंत्रक से मिला आइसा का एक प्रतिनिधि मंडल
#
महंगी हुई चीनी, जानिए अगस्त में सप्लाई और नई कीमत का पूरा अपडेट