Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने वृद्ध महिला की पीट पीट कर किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस
5/17/2026 12:18:56 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jahanabad
: - जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामदेव बीघा गांव में शनिवार रात चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने एक वृद्ध महिला की पीट पीट हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतका की पहचान 75 वर्षीय राम कुमारी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह घर में अकेली रहती थीं। उनके पति सिद्धेश्वर सिंह की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी और उनकी कोई संतान भी नहीं थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। इसी दौरान महिला की नींद खुल गई होगी और उन्होंने विरोध किया होगा। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, शरीर पर कई दाग भी हो गई है जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे चोरी की आशंका और गहरा गई है। सूचना मिलने पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के परिजन उपेंद्र सिंह ने बताया कि राम कुमारी देवी रोज सुबह काफी जल्दी उठ जाती थीं, लेकिन रविवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक आवाज लगाने और गेट खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद किसी तरह घर के अंदर प्रवेश किया गया, जहां उनका शव पड़ा मिला। घर का सामान भी अस्त-व्यस्त था। घटना के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप
#
चांदी के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा; चोरी का सामान बरामद
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब
#
दावा-आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर बैठक, SDO अनंत कुमार ने अधिकारियों को समझाई जिम्मेदारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें
#
13वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जमशेदपुर में होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
#
देवनगर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा
#
घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने वृद्ध महिला की पीट पीट कर किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस
#
न्यायिक दंडाधिकारी किरण कुमारी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, 15-16 जून को कोर्ट बहिष्कार का ऐलान