Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
केंद्रीय मंत्री शिवराज दादा बने, कार्तिकेय के घर जन्मी बेटी:पोती को देख खुशी से उछल पड़ीं साधना; बोलीं- लाड़ली लक्ष्मी आई है
1/21/2026 11:49:25 PM IST
123
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bhopal: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। बुधवार को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स), दिल्ली में शिवराज के बडे़ बेटे कार्तिकेय की पत्नी अमानत ने बेटी को जन्म दिया है।शिवराज ने बच्ची के जन्म से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए, अमानत मां। कोकिला (साधना) अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋिद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रूचिता जी नानी और आर्यन मामा।
2025 में हमारे घर दो बेटियां आईं- अमानत और ऋद्धि। 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम् लक्ष्मी…साधना-शिवराज।
साधना ने लिखा- जीवन की सबसे बड़ी खुशी आई। फिर जैसे ही
हॉस्पिटल स्टाफ बेटी को लेकर ऑपरेशन थियेटर से बाहर आता है। शिवराज की पत्नी साधना उन्हें इशारा करते हुए करीब आने को कहती हैं। कार्तिकेय बेटी को गोद में लेकर दुलार करते हैं। साधना, पोती को देखकर खुशी से उछल पड़ती हैं। वे कहतीं हैं- बिटिया…लाड़ली लक्ष्मी आई है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा- मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी आई है। 2025 में मेरी दो बिटिया आईं और 2026 में मुझे दादी बनने का सौभाग्य मिला।
मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय व मेरी बिटिया अमानत के यहां लाड़ली इला आई। उसे जैसे ही मैंने देखा, मेरे सामने वो परी थी, जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार था। वो हमारी इला- जिसका मतलब पृथ्वी भूमि है, जो हमारे जीवन में खुशियां लेकर आई।
गायत्री मंत्र का जाप करते रहे शिवराज
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान गायत्री मंत्र का जाप करते रहे। कार्तिकेय ने भी बेटी को गोद में लेने के बाद कुछ मंत्र गुनगुनाए। शिवराज ने पोती को पहली बार गोद में लेने के बाद उसे गायत्री मंत्र सुनाया।कार्तिकेय ने बेटी का नाम रखा इला ।कार्तिकेय से अस्पताल स्टाफ ने कहा- एक बार बोल दीजिए कि कौन आई है? इस पर कार्तिकेय बोले- इला आई है।
फिर साधना कहती हैं- इला आ गई। इसके बाद वे अपनी समधन रूचिता को गले लगा लेती हैं।
कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस में 6 मार्च 2025 को हुई थी। शिवराज की बड़ी बहू अमानत देश की जानी-मानी फुटवेयर कंपनी लिबर्टी शूज के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। वहीं, शिवराज के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी 14 फरवरी को भोपाल के होटल ताज में डॉ. इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि के साथ हुई थी।
शिवराज के दोनों बेटे-बहुओं का संयुक्त आशीर्वाद समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया था। एयरफोर्स स्टेशन पर कार्तिकेय-अमानत और कुणाल-रिद्धि की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, कई राज्यों के राज्यपाल, उप राज्यपाल, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री, 6 राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों समेत कई नेता और वीवीआईपी शामिल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सेनाओं के अध्यक्ष भी आशीर्वाद समारोह में पहुंचे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस