Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दो बच्चों के साथ महिला रहस्यमय तरीके से हुई लापता 
 

1/30/2026 5:21:46 PM IST

104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रोड नंबर 2 निवासी लैला कुमारी और अपने  दो पुत्र के साथ रहस्मय तरीके से लापता हो गई है। महिला के गायब होने के बाद परिजन काफी खोजबीन के बाद स्थानीय  कदमा थाना में  गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।   है।  लैला कुमारी के साथ गायब हुए उनके पुत्र आर्यन कुमार एवं हर्षित कुमार शामिल है। परिजनों ने बताया की विगत शाम को लैला कुमारी अपने दो बच्चों को लेकर रामनगर छह नबर रोड स्थित कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकली थी और देर रात तक घर वापस नहीं आई, परिजनों ने रात भर खोज बिन की लेकिन उनका पता नहीं चला। इधर परिजनों के दिए आवेदन पर पुलिस मामले की छनबिन में जुट गई है। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट