Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रेमी और प्रेमिका का बीच बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा,विडिओ हुआ वायरल
1/31/2026 4:42:46 PM IST
214
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर के सड़क पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा बीच बाजार खुलकर देखने को मिला। युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का वादा कर धोखा देने का आरोप लगाया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि हंगामा और हाथापाई तक की नौबत आ गई। घटना दो नंबर गुमटी इलाके की है, जहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जो अब सोशल मीडिया पर भी ड्रामा का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
वायरल विडिओ में युवती युवक पर शादी का वादा कर लंबे समय तक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का आरोप लगाती नजर आई। सड़क पर हो रहे इस हंगामे को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मामला बिगड़ता देख लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर की गश्ती दल मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। इसके बाद वासुदेवपुर की पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की। युवती का कहना है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा है। वहीं युवक ने भी अपने पक्ष में आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रेम में धोखे से जुड़ा यह मामला अब जांच के अधीन है और सच्चाई क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हो रहा है ।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निर्दयी पिता ने दूधमुंही बच्ची को पटक कर मारा, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
#
तीन साल के बच्चे की मौत का मामला गरमाया,कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज दिखे परिजन
#
किसी भी हाल में छोरे नहीं जायेंगे अपराधी : पुलिस अधीक्षक......
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव,इलाके में सनसनी,पुलिस ने बताया ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस
#
अपरधा की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने एग्रिकों से किया गिरफ्तार
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह