Date: 07/02/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महापौर पद के प्रत्याशी नीलम मिश्रा ने लिया नाम वापस

2/6/2026 3:55:08 PM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :नगर निकाय चुनाव में आज  धनबाद नगर निगम के महापौर के प्रत्याशी  नीलम मिश्रा ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन वापस ले लिया। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क