Date: 07/02/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अजीत पवार के निधन पर गयाजी में एनसीपी नेताओं ने किया पिंडदान, दी श्रद्धांजलि
 

2/6/2026 3:55:08 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के अध्यक्ष अजीत पवार के विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन के बाद  शुक्रवार को मुंबई से आए एनसीपी नेता राणा रणजीत सिंह तथा बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मोक्ष नगरी गयाजी पहुंचकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान वं तर्पण का अनुष्ठान किया वं उनकी अस्ति को फल्गु नदी में प्रवास किया गया के पवित्र धार्मिक स्थलों पर विधि-विधान से कर्मकांड सम्पन्न किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि अजीत पवार जब भी बिहार आते थे,  हमेशा बिहार की बात करते थे।एनसीपी नेताओं ने बताया कि दिवंगत नेता की अस्थियों का कलश देश की प्रमुख नदियों और पूजनीय स्थलों पर ले जाकर प्रभावित किया जाएगी, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को राजनीति व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। धार्मिक मान्यता है कि गयाजी में पिंडदान व तर्पण करने से पितरों की मोक्ष प्राप्ति होती है
 

 

गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट