Date: 06/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मेयर प्रत्याशी के पदयात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा, मतदाताओं से मिल मांगा वोट 

2/19/2026 1:17:08 PM IST

197
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- धनबाद में नगर निगम चुनाव में सभी पार्टियां अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पूरी शक्ति के साथ प्रयास में जुटी है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा, धनबाद सांसद ढुलू महतो,विधायक राज सिन्हा पूर्व मंत्री अमर बाउरी पूर्व सांसद पी एन सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार के पदयात्रा में शामिल हुए । कुसुम विहार वार्ड नंबर 23 के शिव मंदिर प्रांगण से इस पद यात्रा की शुरुआत की गयी। जिसमें भारी संख्या में भाजपा के नेताओं ने घर-घर जाकर अपने प्रत्याशी संजीव कुमार के लिए वोट करने की अपील किया ।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क