Date: 25/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की हुई मौत, शव को लाया गया धनबाद, परिजन ने कंपनी के खिलाफ किया जमकर हंगामा
3/24/2026 4:08:24 PM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
अल्लापुजा एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान (राज इन्फॉर्मेटिक्स कंस्ट्रक्शन) एक आउटसोर्स कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। बताया जा रहा है कि पिंटू कच्छी उर्फ भारती, जो एसी कोच में अटेंडेंस का कार्य करते थे, धनबाद जंक्शन से अल्लापुजा जाने वाली ट्रेन में ड्यूटी पर थे। ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और हालत लगातार गंभीर होती गई। ट्रेन के अल्लापुजा जंक्शन पहुंचने तक उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी थी, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मंगलवार को शव को वापस धनबाद लाया गया, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने कंपनी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के बेटे ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता पिछले तीन वर्षों से कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन कंपनी के मैनेजर ने उन्हें महज दो दिनों का कर्मचारी बताया। परिजनों ने इसे कंपनी की लापरवाही करार देते हुए उचित मुआवजे की मांग की। मृतक का बेटा ऋतिक कुमार भारती ने कहा कि मेरे पिताजी पिछले 3 साल से काम कर रहे थे, लेकिन कंपनी गलत जानकारी दे रही है। हमें न्याय और उचित मुआवजा चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप किया और कंपनी के साथ वार्ता कर परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की माने तो धनबाद मेयर की निर्देश पर परिवार को हर संभव सहायता दिलाने और कंपनी से बात कर उचित मुआवजा सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। जिस पर परिजन ने मान गया है। काफी देर तक चली बातचीत के बाद कंपनी और परिजनों के बीच सहमति बन गई। कंपनी की ओर से 2 लाख रुपये मुआवजा, शव लाने के लिए 65 हजार रुपये, अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये और मृतक के बेटे को अस्थायी नौकरी देने पर सहमति बनी है। बजरंगी सिंह (कंपनी मैनेजर) ने कहा कि कंपनी की ओर से मुआवजा, पीएफ और नौकरी देने की बात लिखित रूप में दी गई है, जिसके बाद परिजन सहमत हो गए हैं। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर आउटसोर्स कर्मचारियों की सुरक्षा और कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
#
चैती छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया
#
छोटी नदियों पर संकट: आईआईटी-आईएसएम का 'मिशन Y', कोयला कंपनियों की मनमानी से बढ़ा खतरा
#
हाई -वोल्टेज ड्रामा ,पति और प्रेमी हुआ आमने- सामने
#
चैती छठ पूजा मे फिर गया पानी....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जंगल से भटका हाथी पंहुचा गांवों, ग्रामीणों में दहशत
#
क्रिकेट खेलने के दौरान एक 14 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
#
कतरास में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में उतरा महादलित का एक बड़ा कुनबा
#
बगीचे में संदिग्ध मिला युवक का शव,इलाके में मचा हड़कंप
#
कुकिंग के हुनर से आत्मनिर्भर बन रहें लोग, शेफ दीक्षांत समारोह में किये गए सम्मानित