Date: 20/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लिलोरी मंदिर रेलवे फाटक के पास तीन वाहनों की टक्कर, बाल-बाल बचे पांच लोग
 

2/19/2026 5:09:57 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : कतरास थाना अंतर्गत लिलोरी मंदिर के समीप रेलवे फाटक पर बुधवार कि रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहाँ तीन गाड़ियों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक स्विफ्ट डिजायर कार के परखचे उड़ गए। हालांकि, एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और कार में सवार पांचों लोग बाल-बाल बच गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ​जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच लोग बोकारो से रानीगंज 'रूस मेला' देखने जा रहे थे। जैसे ही वे लिलोरी मंदिर के पास रेलवे फाटक के समीप पहुँचे, तभी तीन वाहनों के बीच असंतुलित होकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ​दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए कशीनाथ की रिपोर्ट