Date: 11/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से  निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
 

3/3/2026 12:46:18 PM IST

112
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के उपद्रव से निपटने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस लाइन परिसर में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य त्योहार के दौरान संभावित भीड़ नियंत्रण, उपद्रव और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीति को परखना और पुलिस बल को तैयार करना था। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस के एक दल को आम नागरिकों की भूमिका में रखा गया, जबकि दूसरे दल को सुरक्षा बल के रूप में तैनात किया गया। अभ्यास के तहत यह दिखाया गया कि यदि भीड़ अनियंत्रित हो जाए या किसी तरह का विवाद उत्पन्न हो तो पुलिस किस प्रकार चरणबद्ध तरीके से स्थिति को नियंत्रित करेगी। पुलिस बल ने लाठी चार्ज के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। साथ ही आंसू गैस के गोलों का प्रयोग कर यह प्रदर्शित किया गया कि उपद्रव की स्थिति में किस प्रकार न्यूनतम बल का उपयोग करते हुए हालात पर काबू पाया जा सकता है। अधिकारियों ने जवानों को भीड़ के मनोविज्ञान, अफवाहों पर नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों में संयम बरतने के विशेष निर्देश दिए। प्रशिक्षु IAS अंकित सिन्हा ने बताया कि होली जैसे त्योहारों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#  सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी  
 

#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
 

# हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा