Date: 03/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दिव्यांग महिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की मिसाल, संघर्ष से संवार रही बेटे का भविष्य
4/2/2026 11:35:12 AM IST
49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद
: सदर प्रखंड के मिश्रोलिया गांव की रहने वाली दिव्यांग महिला बेमनंती देवी ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने साहस व आत्मविश्वास के दम पर महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरक मिसाल पेश की है। पति के निधन के बाद जब उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया, तब उन्होंने दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद के पैरों पर खड़े होने का फैसला लिया। आज वह अपने घर पर किराना दुकान चलाकर अपने छोटे बेटे के साथ परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। बेमनंती देवी ने बताया कि पति के देहांत के बाद उनके पास कोई सहारा नहीं था। परिवार और रिश्तेदारों से भी अपेक्षित मदद नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और घर पर ही एक छोटी किराना दुकान शुरू की। धीरे-धीरे उसी दुकान के सहारे उन्होंने अपने परिवार को संभालना शुरू किया। दिव्यांग होने के बावजूद उनका जज्बा किसी से कम नहीं है। वह करीब दस किलोमीटर दूर जहानाबाद शहर से खुद ट्राई साइकिल चलाकर दुकान का सामान लाती हैं। इस दौरान उनका आठ वर्षीय बेटा भी उनके साथ रहता है और हर कदम पर मदद करता है। मां-बेटे का यह संघर्ष न केवल भावुक कर देता है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी बन गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की जीविका योजना के तहत सहायता मिलने की बात तो कही जाती है, लेकिन अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें भी इस योजना से जोड़ा जाए, ताकि उनका छोटा व्यवसाय और मजबूत हो सके और वे अपने बेटे को बेहतर भविष्य दे सकें।
महिला सशक्तिकरण की जीवंत तस्वीर बेमनंती देवी की कहानी यह साबित करती है कि सच्ची हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी व्यक्ति विपरीत हालात को मात दे सकता है। उनका संघर्ष महिलाओं के लिए एक संदेश है कि आत्मनिर्भर बनकर ही सशक्तिकरण संभव है। गांव के लोग भी उनकी मेहनत और जज्बे की सराहना कर रहे हैं और उन्हें एक प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे जरूरतमंद और मेहनती लोगों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन स्तर को और बेहतर बना सकें।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भ्रष्टाचार के खिलाफ आयुक्त कार्यालय में छापेमारी पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,कार्यालय में मच गया हड़कंप
#
अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर: ईंधन बचत का प्लान, इधर गैस खेल का खुलासा—बिना सिलेंडर खाते में सब्सिडी
#
हवा में झूल रहा है पुल का पिलर ,बड़ी हादसा का बढ़ा खतरा
#
टांडाबस्ती हादसा: विस्थापन को आधार जमा कर रहे लोग, बीसीसीएल के आश्वासन पर टिकी उम्मीदें
#
बिग ब्रेकिंग : धनबाद के सोनारडीह में घर हुई जमींदोज,तीन लोग धरती में समाये,ग्रामीणों ने घेरा थाना!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान को लेकर बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी ने दिया बड़ा बयान,कहा ...
#
आठवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तौफा, सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा
#
पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह ,सभी ने कहा विकास मेरी प्राथमिकता
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
#
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर पहुंचे रवि बुंदेला