Date: 29/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार के मुंगेर में अब दिखने लगा खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और जंग जैसी हालात का असर
3/9/2026 2:40:34 PM IST
95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर सदर प्रखंड के सुजावलपुर, मिर्जापुर बरदह और आसपास के गांवों में इन दिनों बेचैनी का माहौल है। यहां के करीब 70 लोग दुबई, कुवैत, सऊदी अरब और कतर जैसे खाड़ी देशों में काम करते हैं। इनमें से अधिकांश अपने परिवार के कमाऊ सदस्य हैं, जो वर्षों से विदेश में रहकर घर का खर्च चलाते हैं। लेकिन खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों की खबरों ने यहां के परिवारों की नींद उड़ा दी है। करीब 40 से 50 लोग ईद के मौके पर घर आने वाले थे। कई लोगों ने टिकट भी बुक कर लिया था। लेकिन हालात बिगड़ने और उड़ान सेवाएं प्रभावित होने के कारण उनकी यात्रा रद्द हो गई। ऐसे में इस बार ईद की खुशियां भी फीकी पड़ गई हैं। परिवार के लोग अपने अपनों के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। मदीना बेगम ने बताया कि हमर बेटी के शादी 30 मार्च के बा। उसके अब्बू और भाई सऊदी अरब से 15 मार्च के टिकट कराए थे, लेकिन हालात खराब होने से टिकट रद्द हो गया। बेटी के शादी में पिता और भाई नहीं रहेंगे, ये सोचकर बहुत दुख होता है। सुजावलपुर के रहने वाले मुहम्मद शहजाद बताते हैं कि उनके भाई और रिश्तेदार दुबई में एयर कंडीशनर का काम करते हैं। ईद पर घर आने की तैयारी थी, लेकिन मिसाइल हमलों की खबरों के बाद अब उनका आना मुश्किल हो गया है। वहीं कई लोग वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए अपने परिवार को वहां की स्थिति बता रहे हैं। परिजनों के मुताबिक कंपनियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए जमीन के नीचे बने बंकरों में रखा है, जहां खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है।हालांकि चार मार्च के बाद से हमलों की घटनाएं फिलहाल थमने की बात कही जा रही है। वही गांव में रह रहे परिवार के लोग हर दिन फोन पर अपने अपनों से बात कर रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। सबकी एक ही उम्मीद है कि जल्द हालात सामान्य हों और उनके अपने सुरक्षित घर लौट आएं। मुंगेर के इन गांवों में इन दिनों हर घर में एक ही प्रार्थना है—खाड़ी देशों में शांति लौटे और वहां काम कर रहे उनके अपने सुरक्षित वापस घर आ सकें।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कांग्रेस ने उठाई खराब पड़े चापाकल का मुद्दा।,डीसी से किया चापाकल मरम्मति कि मांग
#
मुख्यालय छोड़ने वाले 5 अधिकारियों पर डीजीपी ने गिराई गाज, DGP तदाशा मिश्रा खुद कर रहीं ट्रैकिंग
#
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
#
सामूहिक विवाह सह भामाशाह जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश
#
आधुनिक शहर की ओर मुंगेर ने बढ़ाया कदम ,राज्य मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिव्यांग महिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की मिसाल, संघर्ष से संवार रही बेटे का भविष्य
#
पुलिस ने वासेपुर में की बड़ी करवाई,अपराधी प्रिंस खान के घर की कुर्की-जब्ती
#
बेकाबू बालू ट्रैक्टर का कहर, दुकान में घुसकर 5 लोगों को कुचला
#
बिहार के मुंगेर में अब दिखने लगा खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और जंग जैसी हालात का असर
#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया।