Date: 30/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी 

4/29/2026 1:24:42 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad: औरंगाबाद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र मोर गांव निवासी गोविंद विश्वकर्मा के रूप में की गई है। उसका शव रफीगंज थाना क्षेत्र के सिमरा जमशेद गांव के पास ससुराल से लगभग एक किलोमीटर दूर एक आम के पेड़ के नीचे से बरामद किया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पत्नी पूनम ने इस मामले में चौंकाने वाला बयान दिया है। उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब का सेवन करता था। उसके अनुसार, गोविंद ने संभवतः खाली पेट शराब पी ली थी, जिसके कारण लू लगने से उसकी मौत हो गई। पत्नी ने यह भी कहा कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। उसने यहां तक दावा किया कि अगर कोई चाहे तो वह अभी शराब उपलब्ध करवा सकती है, जिससे शराबबंदी की वास्तविक स्थिति पर भी सवाल उठने लगे हैं। इधर घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस में पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट