Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
3/3/2026 12:46:18 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: गत 22 फरवरी को नारायणपुर थाना अन्तर्गत धरमपुर मोड़ के समीप चाय दुकान के पास दो मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये तीन अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा फुरकान अंसारी नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था और फायरिंग करते हुये घटनास्थल से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने कांड दर्ज किया और मामले की गंभीरता को देखते हुये कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक।राजकुमार मेहता के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। जिसके बाद अपराध में शामिल बदमाशों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जहां उन्होंने बताया कि गोलीकांड में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की गई तो सभी ने अपने संलिप्तता को स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से (1).7.65 बोर का एक देशी पिस्टल मैग्जीन सहित (2) 7.65 बोर का एक देशी पिस्टल जिसके मैग्जीन में गोली (3)9 MM बोर का एक देशी पिस्टल तथा जिसके मैगजीन में 9MM का चार गोली (4) एक ब्लू रंग का एवं एक काले रंग का अपाची मोटरसाईकिल (5) एक होन्डा एचपी० साईन मोटरसाईकिल (6) आठ एन्ड्रॉयड तथा दो छोटा मोबाईल एवं घटना को अंजाम के दौरान पहने गए कपड़ा एवं अन्य सामग्री की बरामदगी की गई। यह बात भी प्रकाश में आयी कि घटना के पूर्व में भी नामित अपराधकर्मियों के द्वारा लूट-पाट, डकैती, अपहरण एवं गोली कांड की घटना को अंजाम दिये हैं। उक्त अपराधकर्मियों के द्वारा जामताड़ा, दुमका, गिरीडीह एंव देवघर के क्षेत्रों में भी अपराध किये हैं। उक्त अपराधकर्मी वर्तमान में कई कांडों में वांछित हैं। इसके अलावा अन्य दो अलग अलग कांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
#
होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार
#
सड़क निर्माण को लेकर तोपचांची में खूनी झड़प, छह घायल , जाँच में जुटी पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी