Date: 05/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

होली से पहले अपराधियों ने पिचकारी के बदले गोली चलाकर मनाई होली ,पुलिस हाफति नजर आयी !

3/4/2026 1:45:34 PM IST

78
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : होली के पूर्व कल  देर रात धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर में पिचकारी के बदले अपराधियों ने गोली चलाकर मनाई होली । पीड़ित रामाशीष यादव ने बताया कि गांव में ही नीरज सिंह और टुनटुन यादव के बेटों के साथ किसी बात को ले विवाद हो गया था । जिसे उन्होंने ने समझा बुझा कर मामला शांत करवाया और दोनों को अपने अपने घर भेज दिया । पर आधा घंटा के बाद जब वे अपने दरवाजे पर खड़े थे तभी कई लोगों के साथ नीरज सिंह वहां आ धमका और गोलीबारी करने लगा । इस गोलीबारी से वे डर गए और जमीन पे गिर पड़े जब उसे उठाया गया या एक पत्थर भी उसके सर पे आ लगा जिससे उसका सिर फट गया । और उसके बेटे के द्वारा उसे घर ले जा कर तत्काल एसपी को कॉल किया जिसके बाद धरहरा थाना की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिय अस्पताल ले जाया गया । साथ ही धरहरा थाना के द्वारा वहां से कई खोखा भी बरामद किया गया ।  इस मामले में धरहरा थाना प्रभारी ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर वे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिय अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच में जुट गए । साथ ही कहा कि दोषी कोई भी हो वे बक्से नहीं जायेंगे । मौके से जिंदा कारतूस और खोखा को भी बरामद किया गया है । पुलिस को वहां कैंप करवाया जा रहा है । पुलिस अपराधियों के धरपकड़ के लिए हाफति रही। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा  
 

#
 होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से  निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
 

#
 रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
 

# होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार