Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर ठगी मामले में आरोपी मनीष सिंह हुआ गिरफ्तार
3/8/2026 2:16:08 PM IST
64
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: शहर के साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में धनबाद नगर अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव, साइबर उपाधीक्षक संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जी कंपनियों के नाम पर खाता खोलकर करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।दरअसल साइबर थाना धनबाद में वादी विकास प्रसाद की शिकायत पर जांच के दौरान यह मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जी कंपनियों के नाम पर खाता खुलवाकर एक सप्ताह के अंदर ही करीब 2.5 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन किया गया था। इस मामले में अमन कुमार सिंह, नैतिक कुमार, अमन जायसवाल, प्रियांश कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 53/25 के तहत आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष सिंह को सरायढेला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मनीष सिंह विकास नगर, जगजीवन नगर, चमरली टावर के पीछे का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी बैंक खाते खोलकर पैसे के लेन-देन कराने और म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस मामले में पहले भी एक आरोपी प्रियांश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निर्दयी पिता ने दूधमुंही बच्ची को पटक कर मारा, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
#
तीन साल के बच्चे की मौत का मामला गरमाया,कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज दिखे परिजन
#
किसी भी हाल में छोरे नहीं जायेंगे अपराधी : पुलिस अधीक्षक......
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव,इलाके में सनसनी,पुलिस ने बताया ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस