Date: 06/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, 'युवा सोच, मजबूत संकल्प' नारे से गूंजा पार्टी दफ्तर 
 

3/8/2026 3:01:06 PM IST

128
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Patna :नीतीश कुमार के बेटे  निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता आज पार्टी कार्यालय में ली। इस दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया.सदस्यता के साथ ही निशांत कुमार एक्टिव पॉलिटिक्स में आ गए हैं। पार्टी में शामिल होते ही जेडीयू ने निशांत की एंट्री पर नया नारा दिया 'युवा सोच.. मजबूत संकल्प'. निशांत की ज्वाइनिंग के लिए प्रदेश जदयू कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी ऑफिस में मौजूद थे. इसके अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी वहां मौजूद थे। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा, "मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है. मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। निशांत कुमार एक पढ़े-लिखे और गंभीर व्यक्तित्व वाले शख्स माने जाते हैं. अपनी पिता की तरह वो भी पेशे से एक इंजीनियर हैं. उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित BIT मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क