Date: 06/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राज्य के प्रशासनिक अधिकारी के हनक के विरोध में उतरा भाजपा,झारखंड विधान सभा के बाहर भाजपा विधायकों ने उठाई नागरिक अधिकार की मांग 

3/10/2026 1:02:05 PM IST

178
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
ranchi: झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले तीन दिनों के दौरान वायरल हुए तीन वीडियो जिनमें राज्य के प्रशासनिक अधिकारी अपनी हनक दिखाते नजर आ रहे थे उसी मामले को लेकर आज झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों के विधायकों ने जमकर हंगामा किया।।महिला सम्मान और नागरिक अधिकार की मांग करते भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर जमकर नारे लगाए ।
भाजपा की महिला विधायकों ने हाथ में तख्तियां लेकर बोकारो के डीसी के द्वारा सहिया दीदियों को डांट लगाते हुए वीडियो को हेमंत सरकार के बेलगाम प्रशासन और झारखंडियों के अधिकार छीने जाने से जोड़ते हुए विरोध दर्ज कराया।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत की रिपोर्ट