Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
3/12/2026 5:32:18 PM IST
115
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज गया पहुंचे, जहां उन्होंने गया शहर के एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान वे मीडिया कर्मियों से भी रूबरू हुए. मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाना पहले से ही तय था, यह भाजपा के लोग पूर्व में ही तय कर चुके थे. चुनाव जीतने के बाद 200 से भी ज्यादा सीट लाने के बावजूद अब वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. भाजपा के लोग अब अपना मुख्यमंत्री बिहार में बनाएंगे. गुजरात में बैठे लोग गुजरात से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से बिहार में शासन करेंगे. नीतीश कुमार स्वयं कभी भी चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं थे. नीतीश कुमार को सामने रखकर भाजपा ने बिहार विधानसभा का चुनाव जीत लिया और अब अपनी मर्जी के मुताबिक मुख्यमंत्री बना रहे हैं. यही वजह है कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा रहा है. वहीं नीतीश कुमार के द्वारा भावनात्मक ट्वीट किए जाने के सवाल पर कहा कि उनके साथ कुछ अफसर और जो उनसे जुड़े हुए कुछ लोग हैं, वही ट्वीट करते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वे मुख्यमंत्री के पद का दायित्व निभाने में सक्षम नहीं है. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि आखिर यह कैसी यात्रा है ? इस यात्रा की अतिशयोक्ति क्या है ? यह मात्र कुछ लोगों की समृद्धि है. चुनाव जीतने के बाद देश के विभिन्न राज्यों में 50 से ज्यादा बिहार के बच्चे मजदूरी करते हुए मौत के मुंह में चले गए, तो इसी से पता लगाया जा सकता है की समृद्धि यात्रा का क्या मतलब है ? बिहार आज भी अति पिछड़ा राज्यों में शामिल है, यहां लोग पलायन को मजबूर है. बेरोजगारी चरम पर है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में समृद्धि यात्रा का क्या मतलब है ? यह नीतीश कुमार और उनसे जुड़े हुए कुछ नेताओं के लिए समृद्धि हो सकती है. बिहार के लोगों के लिए समृद्धि नहीं हो सकती.
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का दोहरा चरित्र आया सामने -दयामनी बारला
#
महिला आरक्षण बिल को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड ,कहा ...
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...
#
'4 राज्यों के परिणाम तो झांकी है, झारखंड बाकी है', भाजपा की प्रचंड जीत पर पूर्व विधायक का बड़ा दावा
#
5 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का आया परिणाम, NDA ने लहराया परचम, कांग्रेस को मिली 2 सीट
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की हुई मौत, शव को लाया गया धनबाद, परिजन ने कंपनी के खिलाफ किया जमकर हंगामा