Date: 15/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सांसद ढुलू महतो फिर विवादों में: जमीन हड़पने के आरोपों पर सांसद ने दी CBI जांच की चुनौती
3/14/2026 4:19:49 PM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के सांसद ढुलू महतो एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक रैली नहीं बल्कि जमीन विवाद है। बाघमारा के दरिदा मोजा से लेकर भूली तक, रैयतों ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जहां एक ओर ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं, वहीं सांसद ने इन तमाम आरोपों को विरोधियों की सोची-समझी साजिश करार दिया है।विवाद की पहली कड़ी बाघमारा के दरिदा मोजा से जुड़ी है। यहाँ के रैयतों का आरोप है कि सांसद द्वारा बनवाई गई एक विशाल बाउंड्री वाल उनके पुश्तैनी रास्तों में बाधा बन रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे साल 2017-18 से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। पीड़ित मुन्नी देवी का कहना है कि बिना उनकी सहमति के जमीन की घेराबंदी की जा रही है।विवाद का दूसरा मोर्चा भूली ओपी क्षेत्र के नावाडीह में खुला है। यहाँ 8-लेन सड़क के किनारे स्थित 96 डिसमिल जमीन को लेकर घमासान मचा है। जमीन के दावेदार गणेश कुमार रवानी ने आरोप लगाया कि सांसद इस कीमती जमीन को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। गणेश का दावा है कि उन्हें जमीन के बदले एक करोड़ रुपये की पेशकश भी की गई, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उनका कहना है कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। इन गंभीर आरोपों पर सांसद ढुलू महतो ने भी पलटवार किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सांसद का कहना है कि यह उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराए विरोधियों का एक प्रोपेगेंडा है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं और यदि आवश्यकता पड़ी, तो पूरे मामले की CBI जांच भी कराई जा सकती है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
फिलहाल, धनबाद का सियासी और सामाजिक पारा चढ़ा हुआ है। एक तरफ पीड़ित परिवार न्याय के लिए जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सांसद इसे अपनी छवि बिगाड़ने की कोशिश बता रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस जमीन विवाद की गुत्थी को कैसे सुलझाता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
#
चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा
#
वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप
#
बंगाल को लेकर प्रवीण तोगड़िया का आया बड़ा बयान,कहा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नंदन डेकोरेटर गोदाम में लगी आग ,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
शेयर ट्रेडिंग के मुनाफे और बिजली अधिकारी बन साइबर ठगो ने उड़ाए इतने लाख रुपये ...
#
भूत बंगला के पोस्टर ने फैंस को किया एक्साइटेड, फैंस ने कहा असली भूल भुलैया
#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग