Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 एक ही परिवार के दो बच्चे समेत तीन की लाश कुंआ से हुआ बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी 

3/14/2026 4:19:49 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :जामताड़ा के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। स्थानीय ग्रामीण  की सूचना पर मुडाबेड़िया आश्रम से कुछ सौ मीटर दूर सुनसान जगह पर स्थित एक मनरेगा सिंचाई  कूप से पुलिस ने एक व्यक्ति और दो नाबालिग बच्चों के शव बरामद किए। तीनों एक ही परिवार के हैं। शव संदिग्ध स्थिति में थे और सड़ी-गली हालत में पाए गए।।स्थानीय ग्रामीण से सूचना मिलते ही शुक्रवार के रात बागडेहरी थाना प्रभारी प्रदीप राणा दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों शव  को कुएं से उठावाया और बागडेहरी थाना लाया गया। मृतक के पॉकेट से एक वोटर कार्ड मिलने के बाद मृतक का पहचान किया गया। मृतक का नाम 48 वर्षीय लक्ष्मण मुर्मू पश्चिम बंगाल के लोकपुर थाना अंतर्गत कैराबनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा परिवारजनों को जानकारी दिया गया। जानकारी मिलते ही मृतक लक्ष्मण मुर्मु के मां मनोदी टुडू बागडेहरी थाना पहुंची। एवं अन्य दो शव  का पहचान किया। पहचान के क्रम में बताया कि 8 वर्षीय सुरेश मुर्मू लक्ष्मण मुर्मू का बेटा एवं 4 वर्षीय बुनी मुर्मू बेटी है। मृतक की मां मनौदी टुडू ने यह भी बताया कि करीब 10 दिन पहले  सुबह 7 बजे बाप एवं बेटा बेटी दातुन तोड़ने के लिए साइकिल से जंगल गया हुआ था। जब उसे दिन वह घर नहीं लोटा तब आसपास के गांव एवं रिश्तेदारों से काफी खोज किया। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला आज पुलिस द्वारा घर में जानकारी देने के बाद थाना आकर देखा तो मृत अवस्था में पाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मण मुर्मू दो बार शादी किया है पहले पक्ष की पत्नी की 10 साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है जिससे एक पुत्र है वहीं दूसरी पक्ष की पत्नी रसोमनी हांसदा विक्षिप्त महिला है। जिससे एक पुत्र एवं एक पुत्री है दोनों की मौत वर्तमान में हो गई। मामले को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर  मिन्हाज आलम, कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार , बागडेहरी थाना प्रभारी प्रदीप राणा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। सभी शवो को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया। वहीं बागडेहरी थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार आधार पर शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे मुड़ाबेड़िया मौजा में आश्रम मोड़ के पास मनरेगा के कुआं से तीन सड़े गले लाश बरामद हुआ है। प्रथम दृश्य यह पानी में डूबने से मौत होना लग रहा है हालांकि मामला जो भी हो जांच के बाद क्लियर हो जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण और हत्या के पीछे की साजिश का पता चल सकेगा। बागडेहरी थाना प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश में जुटे हुए हैं। आसपास के इलाकों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट