Date: 15/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ट्रेन में चेन छिनतई गैंग का रेल पुलिस ने किया बड़ा खुलासा ,चार महिला चोरनी पकड़ी गई
3/14/2026 4:19:49 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाने वाले महिला चैन स्नैचर गैंग का रेल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह करवाई RPF, GRP और CIB की संयुक्त अभियान के तहत की गई। पुलिस ने चार महिला स्नैचर गैंग को गिरफ्तार किया है । हैरानी की बात ये है कि ये महिलाएं ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं को ही टारगेट बनाती थीं और मौका मिलते ही गले से मंगलसूत्र और जेवर झपट लेती थीं। पुलिस ने इनके तंबू से करीब 5 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोने के जेवरात, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं खानाबदोश की तरह तंबू में रहकर ट्रेनों में छिनतई की वारदात को अंजाम देती थीं। भागलपुर के बाद जमालपुर में RPF और GRP को ट्रेन में हुए चैन छिनतई के मामले में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।मामला जमालपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। 11 मार्च को इंटरसिटी एक्सप्रेस से पटना जा रही एक महिला यात्री का मंगलसूत्र अचानक गले से गायब हो गया। महिला ने शक जताया कि उसके पास खड़ी दो महिलाओं ने ही उनके गले के मंगल सूत्र चोरी की है। इस मामले को जब पीड़ित महिला 12 मार्च को पटना से लौटी तो उसने जमालपुर RPF को इसकी जानकारी दी। शिकायत मिलते ही RPF, GRP और CIB की संयुक्त टीम बनाई गई और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में सचमुच दो संदिग्ध महिलाएं उस समय प्लेटफॉर्म पर दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। इसी बीच सूचना मिली कि वही संदिग्ध महिलाएं दोबारा इंटरसिटी एक्सप्रेस में देखी गई हैं। टीम ने उनका पीछा किया और पता चला कि वे सभी मुंगेर जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में तंबू लगाकर खानाबदोश की तरह रह रही हैं। कासिमबाजार थाना पुलिस और महिला पुलिस बल के साथ जब टीम के द्वारा वहां छापेमारी की गई, जहां के तंबू से करीब 5 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोने के जेवरात, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रेन में छिनतई और चोरी के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो महिलाएं झारखंड के जामताड़ा की रहने वाली हैं, जबकि दो मुंगेर की बताई जा रही हैं। RPF के एएससी हीरा प्रसाद सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में जमालपुर–भागलपुर और बांका रूट की ट्रेनों में छिनतई और चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। इसी को देखते हुए RPF और GRP ने संयुक्त अभियान चलाकर इस महिला स्नैचर गिरोह की पहचान की और कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वहीं इस मामले में रेल एसपी जमालपुर ने बताया कि यह करवाई आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त अभियान के तहत की गई। और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा । ताकि ट्रेन में छिनतई की घटना पर अंकुश लगाया जा सके
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हाइवा की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत,लोगो ने किया सड़क जाम
#
सड़क के किनारे 45 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
#
एनएच-333 खड़गपुर–जमुई मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
भाजपा नेता आनंद कुमार पिटाई मामले में अमित कुमार ने मिडिया के सामने रखा पक्ष ,आनंद कुमार पर लगाया बड़ा आरोप ...
#
एक ही परिवार के दो बच्चे समेत तीन की लाश कुंआ से हुआ बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नंदन डेकोरेटर गोदाम में लगी आग ,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
भूत बंगला के पोस्टर ने फैंस को किया एक्साइटेड, फैंस ने कहा असली भूल भुलैया
#
शेयर ट्रेडिंग के मुनाफे और बिजली अधिकारी बन साइबर ठगो ने उड़ाए इतने लाख रुपये ...
#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग