Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौदा,दो की मौत ,गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर कटा बवाल 

3/15/2026 12:57:07 PM IST

69
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए  ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उचित मुआवजा की मांग किया।.शनिवार रात करीब 8 बजे बजे की है, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान केड़ो गांव निवासी दुर्गा हेम्ब्रम (15 वर्ष) और मार्शल सोरेन (14 वर्ष) के रूप मे हुई है।....घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणो ने शव उठाने से  रोक दिया। ग्रामीणो की मांग है कि गाड़ी मालिक को मौके पर बुलाया जाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा, ग्रामीणो ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनो पर अंकुश लगाने के लिए 'बंपर' (स्पीड ब्रेकर) बनाने की मांग की है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट