Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 छठ पर्व मनाने ससुराल जा रहे युवक  की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,तीन बच्चे सहित पांच घायल
 

3/21/2026 6:53:02 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Aurangabad :-औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भैरोपुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति पत्नी एवं बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गाय बाइक सवार बिरजू ने बताया कि वह अपनी पत्नी,दो बेटी एवं एक बेटे के साथ अपने गांव नबीनगर के टंडवा से छठ पर्व करने अपने ससुराल दाउदनगर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भैरोपुर के समीप पहुंची तेज गति से आ रही वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे सभी घायल हो गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को रेफर किया गया है। घायल सभी बच्चों की उम्र तीन वर्ष से पांच वर्ष के बीच बताई जा रही है।                                                                                                                                              कोलयांचल लाइव डेक्स