Date: 25/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए डुमरी विधायक जयराम महतो, आंदोलन मामले में दी सफाई
3/24/2026 4:08:24 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मंगलवार को धनबाद स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे। वे विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में एक मामले में पेश हुए। यह मामला बोकारो जिले के सियालजोड़ी थाना में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है, जो वेदांता स्टील प्लांट के मजदूर आंदोलन से संबंधित है। पत्रकारों से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि उनका इस आंदोलन से कोई सीधा संबंध नहीं था और वे उस दिन घटनास्थल पर मौजूद भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि आंदोलन स्थल पर लगे बैनर में उनकी तस्वीर होने के कारण उन्हें इस मामले में नामजद किया गया है, जो पूरी तरह से गलत है। यह मामला 27 नवंबर 2023 का है। विधायक ने राज्य की राजनीति पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया को सभी धर्मों को साथ लेकर चलना चाहिए और सभी वर्गों के हित में काम करना चाहिए। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 5 से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं असम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी वहां चुनाव नहीं लड़ेगी और भविष्य में संसाधन बढ़ने पर इस पर विचार किया जाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर उठाई आवाज ,सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा ,कहा ...
#
आदिवासी सेंगेल अभियान ने अपने विभिन्न मांग को लेकर निकाला रैली ,जिला प्रसासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र
#
जेएमएम की समीक्षा बैठक में नगर निकाय चुनाव में हुए हार पर हुआ मंथन,एक एक कार्यकर्ताओ ने ली गई फीडबैक
#
समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की जमकर की तारीफ ,कहा ...
#
जमीनी विवाद गरमाया सरयू राय ने पीड़ित रैयतों से की मुलाकात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जंगल से भटका हाथी पंहुचा गांवों, ग्रामीणों में दहशत
#
क्रिकेट खेलने के दौरान एक 14 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
#
कतरास में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में उतरा महादलित का एक बड़ा कुनबा
#
बगीचे में संदिग्ध मिला युवक का शव,इलाके में मचा हड़कंप
#
कुकिंग के हुनर से आत्मनिर्भर बन रहें लोग, शेफ दीक्षांत समारोह में किये गए सम्मानित