Date: 10/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस का एक्शन पिस्टल -कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार 

4/9/2026 1:24:11 PM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक खाली मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय राहुल राज के रूप में हुई है, जो मिहिजाम के कानगोई इलाके का रहने वाला बताया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हासीपहाड़ी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया और मौके पर पुलिस पहुंची।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गई है, पुलिस टीम ने पूरी पहाड़ी को घेर लिया। इसी दौरान युवक पुलिस को अपनी ओर आते देखकर भागने लगा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक खाली मैगजजीन, 8 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मिहिजाम थाना में कांड संख्या 17/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज है।
 
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट